Thursday, 25 February 2016

Rail Budget 2016

रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा तो अच्छी लगी पर मैं उसे साफ़-सुथरी जगह पर बैठकर चलाना चाहती हूँ। और भी अच्छा होगा कि मेरी ट्रेन समय पर आए फिर मैं जल्दी घर पहुँचकर नेट चला लूँगी।:D

Sunday, 21 February 2016

Facebook @Food

"Eating Dinner With So & So" वाला कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है।इससे यह ज्ञात होता है कि खाना खाने की क्रिया कितनी बड़ी उप्लब्धि है।:D
-फेसबुक द्वारा जनहित में जारी

Friday, 19 February 2016

Farmer

बैंक और दफ़्तरों के कई चक्कर लगाकर कर्ज़ में डूबे किसान की आशा बीमा योजना से भी हट जाती है।

Wednesday, 17 February 2016

Terrorism Fight With Religion

आतंकवादी हैवान होता है मुसलमान नहीं-

मेरी बहन को आतंकवाद पर एक वाक्य बनाना था, उसने मुझसे पूछा दीदी कोई मुस्लिम नाम बताओ।बारह साल की बच्ची अगर ऐसा समझती है तो इस मानसिकता को बदलना बहुत ज़रूरी है।
यह हमारी छोटी सोच है जो हमें बताती है कि हर आतंकवादी मुसलमान ही है, पर हम भूल जाते हैं कि मुसलमान शासक भी हैं,स्वतंत्रता सेनानी भी हैं और सबसे पहले वे इंसान हैं।आतंकवाद का किसी मज़हब से कोई लेना-देना नहीं है।

Indian Traffic

गाड़ी चलाने के लिए ट्रैफिक नियम नहीं बल्कि गणित आनी ज़रूरी है।:D:D
कौनसी गाड़ी कितने मीटर की दूरी पर है और उसे ओवरटेक करने में कितने मिनट लगेंगे।

Monday, 15 February 2016

Rape

आँखों से बलात्कार करने वालों की भीड़ भी उतनी ही है जितनी उसे अंजाम देने वालों की है।

Religious Book

सभी धार्मिक ग्रन्थ इंसानों द्वारा लिखे गए हैं आप उनमें लिखी बातों को पढ़ सकते हैं,अपना सकते हैं पर उनकी एतिहासिकता का दावा करना नामुमकिन है।

Sunday, 14 February 2016

Valentine's Day

प्यार है इसलिए वैलनटाईन डे है या वैलनटाईन डे के कारण प्यार है।:D;);)

Tuesday, 9 February 2016

Choclate Day

5 रुपये वाली चॉकलेट हँस-बोल नहीं सकती इसलिए उसे आज किसी ने नहीं खरीदा।:D:D

Meat

डाएनासौर्स होते तो हमें बेहतर बता पाते कि मीट किस-किस दिन खाना चाहिए और कब-कब नहीं।:D:D

Friday, 5 February 2016

Humanity

हमें पता है लोग मर रहे हैं,ज़िंदा जलाए जा रहे हैं अप्राकृतिक दर्द झेल रहे हैं तब भी हम कुछ नहीं कर सकते।हम भी मजबूर हैं और वो भी,बस इस बात पर दिन काटे जा रहे हैं।  -Humanity In Danger