Saturday, 23 April 2016

Lady VS Women

औरतें ये दुआ करती हैं कि उनकी बेटी का पति अपनी माँ से अलग रहे और उनकी बहू का पति हमेशा अपनी माँ के साथ रहे।एक औरत को बर्बाद करने में सबसे बड़ा हाथ एक औरत का ही होता है।

Friday, 22 April 2016

Guest

R.T.I फ़ाईल करके पता करना चाहिए कि मेहमानों को एग्ज़ाम का पता कैसे चल जाता है ;)।एग्ज़ाम के एक दिन पहले ही घर पर ऑल द बेस्ट कहने के लिए आखिरी एग्ज़ाम तक रुकते हैं।:D:D

World's Earth Day

पान की पीक, घर का कचरा, सार्वजानिक शौचालय सड़क पर,
और अर्थ डे फेसबुक पर???
हम अर्थ डे तो नहीं पर सड़क डे तो मना ही सकते हैं।:D:D

Sunday, 10 April 2016

Kollam Fire Tragedy

आप अस्पताल में खून से लथपथ पड़े हों,आपके परिजन दवाई और डॉक्टर के लिए इधर-उधर भाग रहे हों,इसी बीच ढेरों कैमरों और नेताओं का आगमन आपको कैसा लगेगा? ऐसे वक़्त मुआवज़े से ज़्यादा मानवता की ज़रूरत होती है।

Friday, 8 April 2016

Navratre Special

नवरात्रे हैं तो नौ दुर्गा याद आ भी जाती हैं,घर की दुर्गा की तो बारी ही नहीं आती क्योंकि उनके लिए पंडितों ने अभी तक कोई दिन नहीं निर्धारित किया है।

Thursday, 7 April 2016

Humanity In Danger

कुछ नया खाने को न मिलने पर इंसान तो ज़िंदा इंसान को भी खा जाता है।

Tuesday, 5 April 2016

Slogan-"Bharat Mata Ki Jai"

आज एक गाड़ी देखी जिस पर लिखा था "भारत माता की जय" और आगे जाकर चालक रूपी देशभक्त ने पीक से सड़क को रंगकर अपनी देशभक्ति भी दिखा ही दी।:D:D

Pilibhit Fake Encounter

पीलीभीत फर्जी एनकाउंटर 1991 के दोषियों को 25 साल बाद सज़ा मिली।ऐसी कई और ताज़ा घटनाओं का ज़िक्र भी क्या अगली पीढ़ी करेगी?मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए लंबी न्याय प्रक्रिया अपने आप में एक सज़ा है।