घड़ी का अटूट साथ-
हमारी कलाई पर बंधी
घड़ी हमें निरंतर चलने की प्रेरणा देती है. वक्त की कर्द, हर इंसान को सीखना बहुत
ज़रूरी है क्योंकि हर लम्हें में कुछ बदलाव लाने की भरपूर क्षमता होती है. बदलाव अच्छा
है या बुरा यह हमारे हाथ में है.कल के आराम के लिए आज की मेहनत बहुत जरूरी है. कोई
भी कार्य तभी रंग लाता है जब हर एक पल के परिश्रम को सच्ची लगन से किया हो. वक्त के
साथ चलना थोड़ा मुश्किल ज़रुर है पर नामुमकिन नहीं.समय के साथ कदम मिलाने के लिए कोई
भी छोटे अंतराल का कार्य चुनिए और उसे निर्धारित समय पर खत्म करने की कोशिश कीजिए.
धीरे-धीरे कार्य का अंतराल बढ़ाते जाइए और निरंतर अभ्यास कीजिए.थोड़ा समय ज़रूर लगेगा
पर जीत आपके कदमों में ही होगी.

No comments:
Post a Comment