नॉलेज
मेकअप-
आज के बनावटी युग में मैंने भी सोचा की क्यों न
मैं भी
फैशन की दुनिया से अपनी लाइफस्टाइल में कुछ "कॉपी पेस्ट" कर लूँ। फिर याद आया की यह तो मेरे लिए असंभव
है। कपड़ों,गहनों,मेकअप
का शौक नहीं है। बस
कभी-कभी किसी खास मौके पर ही इन सब चीज़ों की याद आ आती है। कम
ज़रूरत के सामान पर ज़्यादा पैसे कर्च करना तो सही नहीं है पर
कभी-कभी खरीद लेने में कुछ बुराई भी नहीं है आखिर हम सब बेहतर बनने की दौड़ में जो
शामिल हैं। मैंने
हमेशा महसूस किया है की मेकअप से ज़्यादा इंसान को खूबसूरत बनाती है उसकी नॉलेज
पॉवर। मेकअप से बस
बाहरी खूबसूरती बढ़ती है,पर
ऐसे कांच का क्या फायदा जो छूते ही टूट जाए।
इसलिए ज़रूरी है नॉलेज का मेकअप जो गर्मी,सर्दी,बरसात से कभी नहीं हटेगा।

No comments:
Post a Comment